Input Tax Credit on Closing Stock (PART-II in Hindi )
पिछले भाग में जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट के समायोजन व इनपुट टैक्स क्रेडिट के बारे में सामान्य भाषा में समझाया गया था, इनपुट टैक्स क्रेडिट भाग-II में वैट, सेंट्रल एक्साइज, और सर्विस टैक्स में पंजीकृत करदाताओ को सेनवेट व वैट का क्लोजिंग बैलेंस और क्लोजिंग स्टॉक में शामिल सेनवैट व वैट को इनपुट टैक्स क्रेडिट में समायोजित करने के प्रावधानों के बारे में बताया जा रहा है, कि जीएसटी में पंजीकृत व्यक्तियों को अंतिम रहतिया (Closing Stock), और अंतिम रिटर्न में दिखाये गए इनपुट टैक्स क्रेडिट शेष की जीएसटी में इनपुट टैक्स क्रेडिट कैसे मिलेगी, उसको हमारे द्वारा मोटे तौर पर चार अनुभागों में समझाया गया है I
अनुभाग- I सेनवेट /वेट की क्रेडिट का अंतिम शेष (GST Input Tax Credit on Closing Stock)
आपके पास सेनवेट /वेट की क्रेडिट का अंतिम शेष है,वह क्रेडिट अपने अंतिम भरे हुए रिटर्न के हिसाब से मिलेगी। जीएसटी लगने के अंतिम दिन तक का जो सेंट्रल एक्साइज/वेट का रिटर्न भरा है, उस मे जो क्रेडिट आगे ले जाने हेतु रिटर्न में दिखाया है उसका क्रेडिट जीएसटी के दौरान क्रमश मिलेगी:-
डीलर का प्रकार |
इनपुट टैक्स क्रेडिट क्रमश मिलेगी |
सेंट्रल एक्साइज में पंजीकृत |
सीजीएसटी (CGST) सेंट्रल एक्साइज का इनपुट |
वेट में पंजीकृत (कम्पोजीशन डीलर्स को छोडक़र) |
एसजीएसटी (SGST )वेट का इनपुट |
नोट :-
-
व्यापारी को जीएसटी लागू होने की तिथी से छह माह पूर्व के सभी रिटर्न भरने होंगे तभी उन्हें इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त होगी ।
-
इनपुट क्रेडिट का लाभ तब ही मिल पायेगा जब जीएसटी. कानून के तहत इनपुट टैक्स क्रेडिट मिलने के योग्य है ।
उदाहरण -कोई वस्तु जो सेंट्रल एक्साइज/वेट में कर योग्य है लेकिन जीएसटी के दौरान उसे करमुक्त घोषित कर दिया हैतो आपको इसकी क्रेडिट नहीं मिलेगी।
अनुभाग- II व्यापारी सेंट्रल एक्साइज में रजिस्टर्ड नहीं है लेकिन वैट में पंजीकृत है। और खरीद के बिल में सेंट्रल एक्साइज लगी हुई है (Input Tax Credit on Closing Stock)
ऐसे व्यापारी को बिल में दिखाए हुए सेंट्रल एक्साइज की इनपुट क्रेडिट मिल जायेगी और यह क्रेडिट उनके ‘इलेक्ट्रॉनिक क्रेडिट लेजर’ में जमा कर दी जायेगी जिसका उपयोग उन का जीएसटी के दौरान कर भुगतान में समायोजन के लिए काम लिया जाएगा ।
नोट :-
1. अंतिम स्टॉक (कच्चा माल हो अथवा तैयार या अर्धनिर्मित माल) सेंट्रल एक्साइज चुकाया हुआ है, तो उस व्यक्ति के पास बिल, चालान या अन्य दस्तावेज होने चाहिए जिसके माध्यम से एक्साइज ड्यूटी का भुगतान साबित हो ।
-
यदि यह माल जीएसटी के दौरान कर मुक्त घोषित कर दिया गया है तो यह क्रेडिट नहीं मिलेगी ।
-
बिल, चालान या अन्य दस्तावेज जीएसटी लगने की तारीख से 12 माह से पुराने हो तो आपको यह क्रेडिट नहीं मिलेगी इस तरह जीएसटी 1 जुलाई 2017 से लगा है, तो जो स्टॉक आपके पास 30 जून 2016 या उससे पूर्व खरीदा हुआ है, तो इसकी क्रेडिट आपको नहीं मिलेगी ।
यदि यह माल जीएसटी के दौरान कर मुक्त घोषित कर दिया गया है तो यह क्रेडिट नहीं मिलेगी ।
बिल, चालान या अन्य दस्तावेज जीएसटी लगने की तारीख से 12 माह से पुराने हो तो आपको यह क्रेडिट नहीं मिलेगी इस तरह जीएसटी 1 जुलाई 2017 से लगा है, तो जो स्टॉक आपके पास 30 जून 2016 या उससे पूर्व खरीदा हुआ है, तो इसकी क्रेडिट आपको नहीं मिलेगी ।
अनुभाग- III बिल में सेंट्रल एक्साइज नहीं लगा हुआ है (GST Input Tax Credit on Closing Stock)
आप सेंट्रल एक्साइज में रजिस्टर्ड भी नहीं है और आपके पास जो बिल है उन मे भी सेंट्रल एक्साइज नहीं लगी है तो इसकाअर्थ यह है कि आपने जो माल खरीदा है वह उस डीलर से नहीं खरीदा है जो सेंट्रल एक्साइज में रजिस्टर्ड है या जो सेंट्रल एक्साइज में रजिस्टर्ड डीलर नहीं है, और ऐसे केस में आपके बिल में किसी भी प्रकार की सेंट्रल एक्साइज लगे होने का कोई प्रश्न ही नहीं है ।
इस पर भी इनपुट टैक्स क्रेडिट आपको क्रेडिट मिलेगी लेकिन कितनी मिलेगी यह सरकार इस सम्बन्ध में जारी नियमों में तय करेगी ।
क्रेडिट जीएसटी के दौरान क्रमश मिलेगी:-
सीजीएसटी से इनपुट टैक्स क्रेडिट